Add To collaction

लेखनी आधे अधूरे मिसरे -प्रसिद्ध पंक्तियाँ काब्य प्रतियोगिता-09-Jul-2023 एक डोर में सबको जो है बांध

शीर्षक:- एक डोर में सबको जो है बांधती वह हिन्दी है


एक डोर में सबको जो है बांधती वह हिन्दी है।

भारत की जन जन की भाषा भी हिन्दी ह है।।
भारत की ही नहीं  विश्व की आवाज है हिन्दी।
हर भारतवासी के दिल की धड़कन  है हिन्दी।।
पूरे विश्व को आज एक सूत्र में बांधती है हिन्दी।
हिन्दुस्तानी के सम्मान का परिचायक है हिन्दी।।
हमारी एकता की परम्परा की आवाज है हिन्दी।हिन्दुस्तान के शीश हिमालय  की शान है हिन्दी।।
भारतवर्ष की सदियौ पुरानी यह भाषा है हिन्दी।
हमारे देश के तिरंगे की आन वान शान है हिन्दी।
भारत माता के शीश की बिन्दी की शान है  हिन्दी।
हिन्दुस्तान  के शहीदौ की पहचान  है यह हिन्दी।।

आधे अधूरे मिसरे/ प्रसिद्ध  पंक्तियाँ
नरेश शर्मा " पचौरी"

   19
2 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति और खूबसूरत भाव

Reply

👌👏👍🏼

Reply